जिला मुख्यालय पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार अभय कमांड सेंटर शहर में होने वाले हर अपराध पर पैनी नजर रखेगा। जिला परिषद भवन की दूसरी मंजिल पर बने अभय कमांड सेंटर से पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर हाईडेंसिटी सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसका संचालन एसपी और एएसपी की देखरेख में होगा। सेंटर शुरू होते ही शहर में हो रही वारदातों और अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी।
एएसपी सरिता सिंह ने बताया कि अभय कमांड सेंटर का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पूर्व गुरुवार काे आईजी उदयपुर रेंज बिनिता ठाकुर ने कलेक्टर केके शर्मा के साथ अभय कमांड सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एएसपी सरिता सिंह, डिप्टी शाहना खानम, डिप्टी अमित सिंह, कैमरे लगाने वाली कपंनी व उससे संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
आईजी ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को अभय कंमाड सेंटर का सीएम उद्घाटन करेंगे। आईजी ने बताया कि वर्तमान में 18 कैमरे चालू हैं। जिनकी रिकाॅर्डिंग लाइव देख सकते हैं। शहर में और भी स्थानों पर कैमरे चालू हैं। केबल जुड़ने के बाद एक ही स्थान पर 90 कैमरों की रिकाॅर्डिंग एकसाथ देखी जा सकेगी। इससे न केवल अपराध व अपराधी पर नजर रखने बल्कि कानून व्यवस्था बनाने व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सहयोग मिलेगा। पुलिस की तीसरी आंख के रूप में कैमरे काम करेंगे।
शहर की यातायात समस्याओं का समाधान होगा
आईजी ठाकुर ने बताया कि अभय कमांड सेंटर की अत्याधुनिक तकनीक का फायदा पुलिस, प्रशासन और सरकार को मिलेगा। हाईटेक कैमरे, विभिन्न एंगल में लगाए है, अपराधियों के भागने, मैसेज भेजने की त्वरित प्रणाली, आला अधिकारियों और थानों में तैनात स्टाफ के बीच तालमेल रखने में आसानी होगी। बेहतर जन सुरक्षा के साथ अपराध की पड़ताल करना, सबूत जुटाना, आपात स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तुरंत पहुंच, अपराध नियंत्रण, यातायात समस्याओं का समाधान, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में उपयोग होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें