इंदिरा आईवीएफ और दैनिक भास्कर के पाॅलीथिन मुक्त भारत-सुरक्षित भारत जूट बैग वितरण महाअभियान के तहत राेटरी क्लब उदयपुर ने शनिवार काे शहर के विभिन्न चाैराहाें पर डेढ़ हजार जूट के बैग बांटे।
राेटरी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि सवीना मंडी, सेक्टर 3, 4, 5 में जूट के बैग बांटे। साथ ही लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और हमेशा मास्क पहनने की शपथ दिलवाई। अभियान में बजरंग सेना, जगन्नाथ धाम सेक्टर-7, भारत विकास परिषद आदि संगठनाें ने भी सहयाेग किया। रविवार काे फतहसागर पाल पर सुबह 7.30 बजे जूट बैग वितरण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें