सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा हाेने काे लेकर बेराेजगाराें ने विभिन्न विभागाें में भर्तियाें काे शुरू करवाने की मांग की है। बेराेजगार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज धलवासिया ने बताया की सरकार ने बजट घाेषणा-2019 मे भर्तियों की घाेषणा के अनुसार अन्य कई विभागों मे भर्तियां शुरू होने का इंतजार है।

उन्हाेंने बताया कि बजट- 2019 मे ऊर्जा विभाग मे 9000 पद, जलदाय विभाग 1309 पद,जलसंसाधन विभाग 2000 पदों की भर्तियों की घाेषणा हुई थी। लेकिन, सरकार के दो साल के कार्यकाल में भी इन विभागों मे भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हुई है। महासंघ जिला सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया है की 21 दिसंबर को ऊर्जा विभाग मे 9000 तकनीकी सहायक सहित आयु सीमा में छुट के साथ अन्य विभिन्न विभागों मे भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक जयपुर में सरकार का ध्यान आकर्षित कराने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top