शनिवार को कोरोना के 64 नए मरीज मिले। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 11 हजार 115 हो चुकी है। जबकि 188 लोग जान गंवा चुके है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 1016 सैंपल की कोविड जांच की गई। जिसमें 35 मरीज शहरी क्षेत्र और 29 ग्रामीण क्षेत्र से पॉजिटिव केस मिले। मरीजों में कुल 384 एक्टिव केस है और 212 मरीज होम आइसोलेट है। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि संक्रमित 4 कोरोना वॉरियर्स में दो चिकित्सक, एक नर्सिंग स्टाफ और एक शिक्षक है। 77 वर्षीय चिकित्सक, 28 वर्षीय चिकित्सक, सवीना निवासी 32 वर्षीय मेल नर्स और 29 वर्षीय शिक्षक में संक्रमण की पुष्टि हुई।
अन्य संक्रमित क्षेत्र : शिव कॉलोनी सेक्टर 6, अरिहंत अपार्टमेंट बेदला, बड़गांव, एकलिंग कॉलोनी सेक्टर 3, बसंत विहार सेक्टर 5, महावीर कॉलोनी बेदला, परमानंद गार्डन मीरा नगर, नागदा बाजार सलूंबर, सूर्या नगर तितरड़ी, शांतिनिकेतन कॉलोनी बेदला, मातेश्वरी निवास सापेटिया बड़गांव, समता नगर बेदला, खेरवाड़ा, सलूंबर, सेक्टर 14, आवरी माता कॉलोनी रेती स्टैंड, आदर्श नगर आशीष वाटिका सेक्टर 13, मीरा कॉलोनी आयड़, जगदीश चौक, गोविंदपुरा कॉलोनी फतेहपुरा, आर्ची प्लैटिनम सर्कल, लेक गार्डन, लोहार मोहल्ला मावली आदि क्षेत्रों में नए केस मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें