सर्दी के तेवर ढीले हाेने लगे है। रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री चला गया। शनिवार काे अधिकतम पारा बढ़ने से सुहानी धूप के तेवर अचानक तल्ख हाे गए। गलन भी कम रही।
गुरुवार काे अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे था लेकिन दाे दिन में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। बीती रात न्यूनतम तापमान और शनिवार काे अधिकतम तापमान में 19.4 डिग्री का अंतर रहा। रात सर्द रही....दिन गर्म रहा।

आगे क्या: रात का पारा 7 डिग्री से नीचे बना हुआ है। माैसम विभाग की शीतलहर की चेतावनी भी 20 दिसंबर तक ही है। सर्द हवाओं का प्रभाव कम हाेने से दिन का पारा बढ़ा है। अगले तीन-चार दिन न्यूनतम में बढ़ाेत्तरी हाेगी। एेसे में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है, हल्की सर्दी का दाैर जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6.6 degrees night chill, 25.2 degrees day warmer
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top