कोरोनाकाल में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड इंजीनियरिंग यानी सीटीएई से अच्छी खबर आई है। इस कॉलेज में सत्र 2020-21 के 49 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। टाटा स्टील लिमिटेड ने माइनिंग ब्रांच के 2 छात्रों को सबसे ज्यादा 10.52 लाख का पैकेज ऑफर किया है। पिछले सत्र में 9.7 लाख ही ऑफर हुआ था। शुरुआती चरण में अच्छा पैकेज मिलने के बाद कैंपस की ओर से टॉप पैकेज में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।

प्लेसमेंट का यह चरण मई-जून के अंत तक पूरा होगा। सिक्योर मीटर्स कंपनी में सबसे ज्यादा 27 छात्रों का प्लेसमेंट्स हुआ। सत्र 2019-20 का प्लेसमेंट इंडस्ट्री बंद होने और लॉकडाउन के असर के चलते प्रभावित हुआ। वहीं, दिसंबर में कॉलेज के छात्रों के लिए सौगात लाया है। यह आंकड़ा इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि प्लेसमेंट्स अप्रैल-मई तक चलने है। जिसमें आईटी, इलेक्ट्रिकल्स के सबसे ज्यादा आने की संभावना तो है, बल्कि माइनिंग और अन्य ब्रांच की कंपनियां भी कैंपस प्लेंसमेंट के लिए आने के लिए तैयार है। जिससे सत्र के अंत तक पिछले कई रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना है।

अच्छी शुरुआत : बीते दो सत्रों के मुकाबले बेहतर रिकॉर्ड रहने की उम्मीद

कॉलेज में प्लेसमेंट ब्यूरो के चेयरमैन डॉ. विनोद यादव ने बताया कि दिसंबर-जनवरी तक 3 कंपनियां प्रस्तावित हैं, वहीं अंत तक करीब 35 से भी ज्यादा कंपनियों में प्लेसमेंट हो सकते है। इससे अंतिम दो सत्र के मुकाबले बेहतर प्लेसमेंट की संभावना है। जहां 2017-18 और 2018-19 में प्लेसमेंट का आंकड़ा 200 के पार था। वहीं महामारी के चलते अंतिम सत्र में 156 छात्रों को ही पैकेज ऑफर हुए। मार्च-अप्रैल में ऑनलाइन प्लेसमेंट्स के चलते छात्रों को कम जॉब ऑफर हुए। मई-जून के चलते लॉकडाउन की वजह से ब्रेक लग गया था।

हर ब्रांच में 4 लाख तक के पैकेज की पेशकश
कंप्यूटर साइंस 7 लाख
माइनिंग 10.52 लाख
कंप्यू. साइंस/इलेक्ट्रीकल्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यू./मैकेनिकल 5.4 लाख
कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 4 लाख
कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रीकल्स 4 लाख
कंप्यूटर साइंस 5.8 लाख
माइनिंग/ सिविल/ इलेक्ट्रिकल्स 4.5 लाख
मैकेनिकल/इलेक्ट्रीकल्स/माइनिंग 3.8 लाख

अब आईटी कंपनियों से उम्मीद : डीन
अभी आईटी कंपनी से भी काफी उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स सहित विभिन्न कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना है। अभी कैंपस की ओर से कई नई कंपनियों से भी संपर्क किया गया है। हर साल औसत पैकेज 4.5 लाख तक रहता है। इसमें भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। कोरोना काल में टॉप पैकेज में कमी जरूर आई थी, लेकिन पिछले साल के मुकाबले टॉप पैकेज 10 के पार चला गया है। यह अच्छा संकेत है।
अजय कुमार शर्मा, डीन, सीटीएई, उदयपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Placement to 49 CTAE students in 8 companies, top offer of 10.52 lakh
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top