चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) की पर्यटन सब कमेटी की बैठक में चेयरमैन लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की अध्यक्षता में सिटी पैलेस में हुई। बैठक में यूसीसीआई अध्यक्ष कोमल कोठारी ने कहा कि कोरोना की मार झेल रहे पर्यटन उद्योग को शहर में शाम 8 बजे से कर्फ्यू के चलते अधिक नुकसान हुआ है। इसी के चलते सैलानी भी उदयपुर आने में रूचि नहीं ले रहे हैं। एडवांस बुकिंग लगातार रद्द हो रही है।

यूसीसीआई की तरफ से सरकार को इस कर्फ्यू को हटाकर धारा 144 लागू रखने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। स्थानीय होटल और पर्यटन व्यवसाय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धारा 144 के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। सरकार-प्रशासन यह मांग मान ले तो होटल व्यवसायियों के लिए यह राहत वाला कदम होगा। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष विजय गोधा, मानद महासचिव डाॅ. अंशु कोठारी, जीएस सिसोदिया, होटल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष भगवान वैष्णव मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will send to the government a proposal to remove the night curfew and keep Section 144 in force
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top