नाे पार्किंग में वाहन खड़ा करें ताे पुलिस जुर्माना वसूली है मगर जब पुलिस ही पूरा रास्ता राेककर अपनी मर्जी से पार्किंग बना लें ताे कार्रवाई काैन करें। मामला सांगानेर थाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने थाने के सामने से एयरपाेर्ट की ओर जाने वाली सडक काे बेरिकेडिंग लगाकर राेक दिया और थाने के वाहनाें की पार्किंग करना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिया के नीचे की पूरी स्लीप लेन ही समाप्त हाे गई।
अब जब भी थाने की गाड़ियां निकलती है ताे पुलिसकर्मी बेरिकेडिंग हटा देते हैं और गाड़ियां जाने के बाद वापस बेरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर देते हैं। स्लीप लेन का रास्ता पूरी तरह से बंद हाेने से एयरपाेर्ट के पुराने गेट के सामने की ओर स्थित काॅलाेनियाें में रहने वाले लाेगाें काे परेशानी हाे रही है।
बेरिकेडिंग लगने से पहले लाेग इस रास्ते का उपयाेग कर बिना लालबत्ती पर रुके चले जाते थे। अब बेरिकेडिंग लगने से पुलिया के नीचे लालबत्ती पर रुकना हाेता है। मामले में सांगानेर थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान जब्त गाड़ियों को पार्क करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें