शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आमजन से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की नगर निगम अपील कर रहा है। इसके बावजूद कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर रविवार को दो प्रतिष्ठानों को एक सप्ताह के लिए सीज कर दिया।

वहीं, निगम ने बिना मास्क पहने घर से निकले 1150 लोगों के चालान काटकर 1.38 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला। निगम (उत्तर-दक्षिण) के आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जन आंदोलन के साथ ही सख्त कार्रवाई करने के भी सरकार ने निर्देश दिए हैं।

निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5500 मास्क वितरित किए। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने और मास्क नहीं पहनने पर शहर अतिक्रमण निरीक्षक नरेंद्र हर्ष व प्रभारी सुरेश हंस की टीम में कंदोई बाजार में सेठ धनगेला की दुकान को सीज किया। वहीं सूरसागर अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया व सह प्रभारी दिनेश कल्ला की टीम ने चौहाबो प्रथम पुलिया स्थिति सिद्धि विनायक मोबाइल शॉप को सीज कर दिया। इन दुकानों को एक सप्ताह के लिए सीज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two establishments seize for one week for violation of Corona Guideline
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top