परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरुवार काे जाटावत कॉलोनी, बड़ोदिया बस्ती गुरुद्वारा रोड और आसपास की कॉलोनियों में सड़क कार्यों के शुभारंभ पर कहा कि पिछले 2 वर्षों में राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र में तरक्की, उन्नति और विकास के लिए सब लोगों को साथ में लेकर काम किया। सरकार का एक ही उद्देश्य था सबकी सुने, सबका सम्मान करें और सब का काम करें।

इसी कड़ी में गांव, गरीब, खेत, खलियान, कस्बे और शहरों में विकास कार्य किए गए, पूरे 2 वर्ष जनता की सेवा को समर्पित रहे। लॉकडाउन में सभी जगह कोई भूखा ना सोए नारे के साथ 6 करोड़ लोगों को फ्री गेहूं और दाल उपलब्ध कराया गया, करोड़ों लोगों को तैयार भोजन की व्यवस्था की गई। हरिद्वार के लिए रोडवेज में 46 डिपो से फ्री बस सेवा द्वारा हरिद्वार के लिए लोगों को मोक्ष कलश बस सेवा के जरिए आने-जाने की सुविधा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top