अजमेर डिस्कॉम के अधिकारी कितनी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं इसकी बानगी गुरुवार को देखने को मिली जब बिजली उपभोक्ताओं व किसानों की शिकायत पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर राशमी विद्युत कार्यालय पहुंचे।
समस्याएं सुनने के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें महिला ने पति की मौत के बाद पति के नाम से कृषि कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करवाने के बावजूद निगम ने मृत पति के नाम कनेक्शन का बिल भी जारी कर दिया। वहीं महिला के नाम पर भी दूसरा बिल भेजना शुरू कर दिया।

एक ही कनेक्शन के दो बिल भेज रहा। करीब साढ़े 4 साल से एक ही कनेक्शन के 2 बिल वसूला जा रहा है। गुरुवार सुबह कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर के निवास पर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता पहुंचे। उन्होंने बिजली बिलों में भारी अनियमितता व बिजली बिलों का अधिक आना, कृषि बिलों में पांच की जगह दस एचपी का लोड अंकित होना। पैसा जमा कराने के बावजूद भी बिलों में राशि पुनः जोड़कर भेजने जैसी शिकायते बताई। विधायक जीनगर विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। जहां कई लोग पहले से विद्युत समस्या लिए वहां खड़े थे। कई बिलो में 5 से लेकर 15 हजार रुपए तक राशि आई। बख्तावरपुरा निवासी महिला ने विधायक के समक्ष शिकायत में बताया कि उसके 5400 रुपए का बिल आया था। बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया।

बिल के पेटे निगम के लाइनमैन ने 8500 रुपए वसूलने के साथ ही काटे गए कनेक्शन को 100 रुपए लेकर जोड़ दिया। 8500 रुपए की रसीद भी नहीं दी। इस पर विधायक ने विद्युत निगम के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को फटकार लगाकर लाइनमैन को महिला के घर जाकर वसूली गई राशि लौटाने के लिए कहा। विधायक की जन सुनवाई के दौरान आरणी निवासी महिला टमू पत्नी धन्ना रावत ने बताया कि उसके पति धन्ना की मृत्यु गई गई। जिस पर उसने मृत्यु के दस्तावेज जमा कराकर उनके नाम से विद्युत कनेक्शन को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाने का आवेदन विद्युत निगम कार्यालय में दे दिया था।

इसके बावजूद विद्युत निगम ने विद्युत कनेक्शन को उसके पति के नाम यथावत रखने के साथ ही उसके नाम से नया विद्युत कनेक्शन जारी कर बिल देना शुरू कर दिया। यानी कि विद्युत निगम एक ही विद्युत कनेक्शन के दो बिल जारी कर रहा हैं। उसने कई बार विभागीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। जिससे उसको एक ही कृषि विद्युत कनेक्शन के दो बिल भरने पड़ रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बिलों में अनियमितता पर एमडी व एसई से दूरभाष पर बात की। लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कई उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली सहित कृषि कनेक्शनों में भारी बिल थमाए जा रहे हैं। बिलों में अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। हरनाथपुरा में एक जगह ट्रांसफार्मर एक साल से जला होने के बावजूद मीटर रीडिंग बताई जा रही है। एसई एवं निगम के सीएमडी को शिकायते भेज रहे हैं।
अर्जुन लाल जीनगर, विधायक कपासन

एक ही कृषि कनेक्शन के दो बिल जारी होना टेक्निकल फाल्ट है। बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर जारी होते हैं। बिलों में अनियमितता के मामलों की जांच करा लूंगा।
विजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता राशमी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the death of her husband, the agriculture connection wife got her name, now the electricity corporation is sending two bills for four and a half years
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top