आखिरकार शहर की सरकार बनने के बाद शहर के विकास कार्यों पर सियासत शुरू हो गई है। गुरुवार को हैरिटेज निगम के वार्ड 36 में बड़ोदिया बस्ती में सीसी रोड के निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हो गए। 30 मिनट के भीतर क्रेडिट लेने की चक्कर में सीसी रोड का भाजपा व कांग्रेस ने अलग-अलग दो बार शिलान्यास कर दिया।
दरअसल बड़ोदिया बस्ती में करीब 70 लाख रुपए की लागत से नगर निगम द्वारा सीसी रोड बनाई जानी है। रोड का पहले स्थानीय वार्ड 36 पार्षद मंजू शर्मा ने भाजपा के अन्य पार्षदों के साथ मिलकर पूजा करके शिलान्यास कर दिया और इसके आधे घंटे बाद सीसी रोड का महापौर मुनेश गुर्जर व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शिलान्यास कर दिया।

कांग्रेस के शिलान्यास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विरोध करने लगे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। भाजपा पार्षद का आरोप था कि उनको स्थानीय पार्षद होने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। इसलिए उन्होंने खुद की वार्ड में शिलान्यास गया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिलान्यास कार्यक्रम में खुद मंत्री खाचरियावास अतिथि थे। ऐसे में सभी को कार्यक्रम में आना था।

  • शिलान्यास का कार्यक्रम पहले से तय था। मंत्री खुद कार्यक्रम में आ रहे थे, तो सभी को आना था। हमने सभी को सूचित कर दिया था। सड़क पर बैठकर पूजा-अर्चना करने से कोई शिलान्यास थोड़ी ना होता है। मंत्रीजी ने शिलान्यास विधि के अनुसार किया है। इसमें विवाद जैसी कोई बात ही नहीं है। - मुनेश गुर्जर, महापौर, ग्रेटर नगर निगम
  • निगम का कार्यक्रम था तो मुझे स्थानीय पार्षद होने के नाते बुलाना चाहिए था। लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम को केवल कांग्रेसी कर दिया गया। जिसका हमने विराेध किया और हमने खुद सड़क का पूजन करके शिलान्यास कर दिया। - मंजू शर्मा, पार्षद, वार्ड-36 हैरिटेज नगर निगम


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dispute between the BJP and Congress over the foundation stone of the road, the foundation stone was laid twice
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top