कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। समन्वय समिति के संयोजक फतेहचंद बागला ने बताया कि किसान नेता नंदलाल धाकड़ के नेतृत्व में लाडपुरा तहसील के किसान आज जिला कलेक्टर कार्यालय कोटा के सामने धरनास्थल पर बैठे।
उपस्थित किसानों ने संत राम सिंह की तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बहुजन एकता महासभा के प्रभुलाल साख्यवाल, पीएल सुमन, घनश्याम वर्मा ने समर्थन दिया।
किसान आंदोलन के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू
किसान आंदाेलन के विराेध में किसानाें ने पाेस्टकार्ड अभियान शुरू किया। हाड़ाैती किसान आंदोलन के संयोजक कुन्दन चीता ने बताया कि गुरुवार काे पोस्टकार्ड अभियान रंगबाड़ी क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें दर्जनों लाेगाें ने विरोध दर्ज कराकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर काले कानून को वापस लेने की मांग की।
इस मौके पर शिवराज गुंजल, मंज़ूर तंवर, भवानी शंकर मीणा, श्याम मनोहर हरित, नरेश शर्मा, शिव नारायण सुमन, सत्यप्रिय पाठक, रामावतार मीणा, विजय सिंह विन्नू, यशवंत गुर्जर, नागेंद्र सिंह माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें