डिस्कॉम बूंदी की विजिलेंस शाखा में टेक्निकल हेल्पर के रूप में कार्यरत हेमराज मीणा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक हेमराज का एक युवती से प्रेम प्रसंग उसकी मौत का कारण बना। जानकारी के अनुसार हेमराज शादीशुदा होने के बावजूद एक युवती के प्रेम प्रसंग में उलझा हुआ था, जिसकी वजह से उसका वैवाहिक जीवन भी बिखर रहा था।
पिछले दिनों युवती ने हेमराज के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। न्यायालय में 164 के बयान होने के बाद से हेमराज मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह हेमराज घरवालों को बाहर शौच जाने का कहकर निकला था। लेकिन, कुछ समय बाद परिजनों को उसके नानकपुरिया रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली।
वहां से उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाॅक्टराें ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में डाॅक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें