कृषि के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के गांव महरावर में किसानों ने बिजली नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए गांव के जीएसएस पर सरकार व डिस्कॉम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि रात के ब्लॉक में किसानों को निर्धारित 6 के बजाय मात्र 4 घंटे बिजली मिल पा रही है। किसानों ने कहा कि रात के ब्लॉक में बार-बार ट्रिपिंग से किसानों को भीषण सर्दी में रात भर खेत मे जाग कर पानी देना पड़ रहा है। बार-बार बिजली आने-जाने पर किसानों को एक खेत से दूसरे खेत पर मोटर का बटन दबाने जाना पड़ता है।
किसानों ने कहा कि पूरी बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है इससे फसल सूखने लगी हैं इससे किसानों की पैदावार पर बड़ा असर आएगा किसानों ने चेतावनी दी कि अगर डिस्कॉम ने जल्दी ही हालात नहीं सुधरे तो किसानों को सड़क पर आ कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
किसानों ने राज्य सरकार व डिस्कॉम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार किसान के विकास की बात तो करती हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करती हैं इससे किसान साल दर साल आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण उत्तम सिंह, देवी सिंह, राधेश्याम, करन आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में खेडली गडासिया, नहरौली व नहरा क्षेत्र के किसान भी पर्याप्त बिजली कृषि नहीं मिलने को लेकर रोष जता कर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें