नई सड़क इलाके में गत 6 नवंबर को महिला कांस्टेबल को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद फरार हुए बदमाश को पुलिस ने बाड़मेर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज हुआ था। गाड़ी आरोपी के भाई के नाम की बताई गई, जो अहमदाबाद से खरीद की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि 6 नवंबर को लेडी पेट्रोलिंग की एक महिला कांस्टेबल नई सड़क पर ड्यूटी कर रही थीं, तब घंटाघर से मोहनपुरा पुलिया की ओर जा रही कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक गाड़ी को भगा ले गया। उसने महिला कांस्टेबल को टक्कर भी मारी, जिससे चोट लगी और वर्दी भी फट गई थी।
थानाधिकारी ने बताया कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से पता चला कि गाड़ी गुजरात के अहमदाबाद से खरीदी गई है। तब उसके मालिक का पता लगाया गया। उसने बताया कि कार तो बाड़मेर में सिणधरी के भूक भगतसिंह निवासी मुकेश जाट को बेची गई। इस पर पुलिस बाड़मेर पहुंची और मुकेश जाट से संपर्क किया। पता लगा कि उसका भाई गोपालदेव उक्त कार को लेकर जोधपुर आया था। तब पुलिस ने गोपालदेव को बाड़मेर से गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें