राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष रणजीत जोशी की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन महासचिव प्रहलादसिंह भाटी ने बताया कि अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों को हाईकोर्ट परिसर तक आने-जाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, आयुक्त, नगर निगम एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है।

राजस्थान हाईकोर्ट का नवनिर्मित भवन झालामंड में स्थानांतरित हो चुका है तथा न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्य प्रारंभ कर दिया है, लेकिन झालामंड तक पहुंचने के लिए परिवहन सेवा पर्याप्त नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वरिष्ठ अधिवक्ता जो वाहन नहीं चला सकते एवं मुवक्किल जो दूसरे शहरों से न्यायिक कार्यों के लिए हाईकोर्ट आते हैं, वे पब्लिक परिवहन द्वारा झालामंड पहुंचते हैं, लेकिन परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से हाईकोर्ट पहुंचने में देरी हो जाती है।

पुराने हाईकोर्ट भवन से नए हाईकोर्ट भवन झालामंड तक बीआरटीएस की लो-फ्लोर बसों का संचालन प्रारंभ किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं के साथ-साथ मुवक्किलों को भी न्यायालय पहुंचने में देरी नहीं हो व अधिवक्ता समय पर अपने मुकदमों में उपस्थिति दे सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top