गुरुवार हाट इन दिनों कोरोना को निमंत्रण देती हुई नजर आ रही है। हाट बाजार में आने वाले लोगों द्वारा ना तो मास्क का उपयोग किया जा रहा है और ना ही सोशल डिस्टेंस रखी जा रही है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए बार-बार की जा रही अपील को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं, नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि जिला प्रशासन के आदेश हैं कि बिना मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को दुकानदार सामान न बेचें।

19 नए रोगी और मिले, 16 ठीक हुए
जिले में कोरोना का कहर अभी जारी है। गुरुवार को जिले में 19 नए पॉजिटिव रोगी निकले हैं। इनके सहित अब तक जिले में 8890 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 118 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोगों को चाहिए कि कोविड-19 की गाइडलाइन पालन करें, तभी हम कोरोना की जंग जीत पाएंगे। विभिन्न अस्पतालों में गुरुवार को 16 लोग ठीक हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two yards away, mask very important, but not seen in Bhusawar's Thursday Haat
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top