जेएनवीयू के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी के नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर किसी व्यक्ति ने जेएनवीयू के शिक्षकों व कुछ अन्य लोगों को संपर्क करने के लिए कहा। इस मामले में जब कुलपति प्रो. त्रिवेदी को जानकारी मिली तो उन्होंने सभी शिक्षकों को मेल भिजवाकर इस मेल के फेक होने व इस तरह की किसी भी मेल पर ध्यान नहीं देने के लिए आग्रह किया।

जेएनवीयू के कुछ शिक्षकों व कुछ अन्य को 5 दिसंबर सुबह 10:33 मिनट पर willyjen2017@gmail.com मेल आईडी से एक मेल पहुंचा। इसमें लिखा था कि जब यह मेल आपको मिले तो इस मेल आईडी पर आप संपर्क करें। इस मेल के नीचे प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी लिखा हुआ था।

इस मेल की जानकारी मिली तो उन्होंने इस संबंध में विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ व शिक्षकों को विश्वविद्यालय के कुलपति के अधिकृत मेल से एक मेल भेजा गया, जिसमें लिखा कि यह जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अन्य को कुछ फेक ईमेल कुलपति प्रो. प्रवीण चंद्र त्रिवेदी के नाम से अज्ञात मेल आईडी से भेजी जा रही है।

इस तरह की एक फेक मेल इस मेल के साथ आपको भेजी जा रही है, जिससे कि आप फेक मेल से सावधान रहें। गौरतलब है कि करीब 4 माह पहले भी कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी के नाम से अमेजॉन के वाउचर्स से संबंधित फेक मेल जेएनवीयू शिक्षकों व अन्य को भेजी गई थी।

  • पिछले कुछ माह में दो फेक मेल किसी अज्ञात की ओर से मेरे नाम से भेजी जा रही है। 5 दिसंबर को इसी तरह की मेल मेरी जानकारी में आई थी, कुलपति कार्यालय की ओर से सभी शिक्षकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, ताकि वे इस तरह की कोई भी मेल आए तो सावधान रह सकें। - प्रो. पीसी त्रिवेदी, कुलपति, जेएनवीयू


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mail sent to teachers made fake ID of JNVU Vice Chancellor Trivedi
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top