वागड़ मजदूर किसान संगठन की ओर से पंचायत समिति दोवड़ा में दोवड़ा प्रधान प्रभुलाल उर्फ सागर की उपस्थिति में रोजगार गारंटी में पूरा काम-पूरा दाम एवं काम मांगो अभियान का आगाज किया गया।
गांव डाबेला में गांव विकास योजना के तहत रोजगार गारंटी के मजदूरों की बैठक ली गई।

अध्यक्षता डाबेला गांव सभा अध्यक्ष जीवनप्रकाश ने की। बैठक के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के उपाय, राशन की दुकान, बैंक, नरेगा कार्यस्थल पर दूरी बनाए रखने तथा गांव में विकास कार्यो, वन प्रबन्धन, रोजगार गारंटी में पूरी नपति-पूरी रेट, गांव के जंगल के उपयोग इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें वागड़ मजदूर किसान संगठन के संरक्षक मानसिंह, संगठन सचिव कारुलाल कोटेड, दोवड़ा सरपंच कल्पना परमार, वलोता सरपंच कान्तिलाल, खेमपुर सरपंच लक्ष्मी अहारी, दोवड़ा पंचायत समिति सदस्य शीला परमार, मुकेश परमार, भाणेश्वर परमार, वासुदेव कटारा, पुना रोत, जीवतराम परमार, मोहनलाल तथा चितरेटी से रुपा भाई, अमृतलाल, थावरचन्द्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers organization inaugurates the entire work-in-price campaign in employment guarantee
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top