लघु उद्योग भारती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को पत्र लिखकर दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल फ्रेट कॉरिडोर का काम राजस्थान में शीघ्र शुरू करने व जोधपुर तक इसको बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व देश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुंबई-दिल्ली के बीच 1483 किमी लंबा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी।

इसकी चौड़ाई के दोनों तरफ 150 किमी चौड़ाई का विकसित औद्योगिक क्षेत्र भी प्रस्तावित है। यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर उत्तरप्रदेश के दादरी से शुरू होकर महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक प्रस्तावित है। छह राज्य जिनमें यह फ्रेट कॉरिडोर निकलेगा, उनमें से पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में इस पर कार्य भी शुरू हो गया है।

राजस्थान में इस प्रोजेक्ट का नाममात्र का भी कार्य नहीं हुआ है। ओझा ने शेखावत से आग्रह किया कि राजस्थान के इस महत्ती प्रोजेक्ट को पूरा करने में केंद्र से पूरी मदद दिलवाएं। साथ ही निवेदन किया कि इस प्रोजेक्ट में मारवाड़ जंक्शन से पाली तक बन रही कार्य योजना को जोधपुर तक बनवाने के प्रयास करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top