अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा कोटा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रांतीय आवाह्न पर राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वादा खिलाफी दिवस मनाया। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
महासंघ के जिला मंत्री बद्रीलाल मीना ने बताया कि घटक संगठनों जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन के बाद महासंघ के घटक संगठन के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री राज.सरकार के नाम जिला कलेक्टर कोटा को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें