विद्याधर नगर इलाके में अम्बाबाड़ी में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार दोपहर में कार के शीशे तोड़कर डिक्की में रखे 2 लाख रुपए चोरी करके ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची विद्याधर नगर थाना पुलिस ने पीड़ित अम्बाबाड़ी निवासी व्यवसायी अजीत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गुरुवार दोपहर में सी-स्कीम स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 2 लाख निकलवाकर पैसे से भरा बैग कार की डिक्की में रख दिया। पीड़ित कार को घर के बाहर खड़ी करके अंदर गए थे। पीछे से बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पैसे निकाल कर ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें