काेराेना के चलते ईसाई समाज ने क्रिसमस का त्याेहार घराें पर ही मनाया। वहीं, सीएनआई चर्च पर मुख्य प्रार्थना हुई। साेशल मीडिया के माध्यम से समाज के लाेगाें ने घराें पर ही मुख्य प्रार्थना की। फादर अमित श्रेष्ठ ने यह प्रार्थना करवाई। उसके बाद लाेगाें ने घराें पर ही यीशु के जन्मदिन काे बनाया। साेशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे काे बधाइयां दी। इस बार हर बार की तरह एक दूसरे के घराें पर जाकर मिलने से भी लाेगाें ने परहेज किया। श्रद्धालुओं ने दुनिया से काेराेना जाने के लिए दुआएं मांगी।
नगर निगम कोटा दक्षिण अाैर सोसाइटी हैस ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सांता क्लॉस ने विजय निगम, रीना खंडेलवाल, मनीषा कुमावत, कनिष्का भदौरिया के साथ मास्क बांटे। डॉ. निधि प्रजापति ने बताया जब सांता क्लॉस बनी ज्योति भदौरिया को बच्चों ने देखा बच्चे गिफ्ट और चॉकलेट लेने के लिए ने पहुंचे, लेकिन सांता ने उन्हें समझाया कि काेराेना के चलते सिर्फ मास्क बांट रहा हूं, ताकि सभी बच्चे स्वस्थ रहे और अगले साल चॉकलेट और गिफ्ट बांट सकूं।

मदर टेरेसा होम में मनाया क्रिसमस

रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से क्रिसमस डे मदर टेरेसा होम में मनाया गया। क्लब अध्यक्ष ज्योति बिहानी ने बताया कि यहां रहने वाले 200 लोगों के लिए एक क्लीनिंग किट और बिस्किट और केक प्रदान किया। क्लब सचिव सुनीता मूंदड़ा ने बताया एक सिलाई मशीन दी। इस अवसर पर क्लब सदस्य पूर्व अध्यक्ष नीता मित्तल, गुरप्रीत आनंद एवं दीप्ति राजावत माैजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Santa distributed masks, said - it is still necessary to stay healthy, I will distribute the gift next year
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top