तीनाें कृषि कानून वापस लेने की मांग काे लेकर किसानाें ने रायसिंहनगर व सादुलशहर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के शुक्रवार को आगमन के दौरान काले झंडे दिखाए और प्रदर्शन किया। रायसिंहनगर में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल काे ट्रक यूनियन के पास काले झंडे दिखाए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद किसानों ने मोदी सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। यहां एक बार ताे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकाें ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में लगाए होर्डिंग उतार दिए। काफी मशक्कत व पुलिस की समझाइश पर मंत्री का काफिला वहां से निकल पाया। प्रदर्शनकारियाें में किसान सभा के राकेश ठोलिया, अरविंदसिंह सामग, बॉबी बराड़, विक्रमजीत शेरगिल, किसान यूनियन के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधि, कांग्रेस के संतलाल मेघवाल, महिला कांग्रेस की गोगादेवी सहित काफी संख्या में किसानों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के प्रदेशाध्यक्ष दिलसुखराय चौधरी के किसानों के समर्थन के आह्वान पर शुक्रवार को टिब्बी इकाई के 25 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र खद्दा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली शहजहांपुर बाॅर्डर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर 2-केएसपी ग्राम इकाई अध्यक्ष जितेंद्र सहारण, कमल सहारण, महेंद्र सहारण, विजय सिंह बेनीवाल, रमेश भादू, रायसाहब चाहर, अनिल झाेरड़, संजय झाेरड़ आदि किसान मौजूद थे। इसके अलावा बशीर में जल उपयोक्ता संगम भाखड़ा नहर परियोजना बीके 73 के कार्यालय से अध्यक्ष पवन ज्याणी, बृजलाल भादू व महेंद्र सिंह ने किसानों का दल रवाना किया। बशीर से किसान राशन सामग्री, बिस्तर, बर्तन व किसानों की सहायता के लिए अन्य सामान लेकर रवाना हुए। वहीं नाईवाला में सरपंच जुल्फिकार अली के नेतृत्व में दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे समर्थन में किसान रवाना हुए। इस अवसर पर राजकुमार जाखड़, बंशीलाल, श्रवण सोलंकी, संदीप आदि मौजूद रहे।
युवा किसान नेता हर्ष झींझा के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों का जत्था दिल्ली शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। 1970 के किसान आंदोलन में भाग लेने वाले वृद्ध किसान नेता बृजलाल व महेंद्रसिंह साबुआना ने इस जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा किसान नेता हर्ष झींझा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तुली हुई है और कृषि अध्यादेशों को किसानों पर थोप रही है। इस मौके पर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कानून वापस लेने की मांग की।
राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के तहत देश के किसानों द्वारा शाहजहांपुर बॉर्डर पर किए जा रहे आंदोलन में शुक्रवार को कांग्रेस नेता विनोद गोठवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत कर उन्हें समर्थन दिया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गोठवाल ने किसानों की मांगें नहीं माने जाने तक केंद्र सरकार के विरूद्ध किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष को समर्थन देने की बात कही। ओमप्रकाश भादू, मोहन अालड़िया, पूर्व डायरेक्टर जगजीत सिंह व बलविंद्र बरोड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन में शामिल हुए।
किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने देवनगर टोल प्लाजा को वाहनों के लिए करवाया टोलमुक्त : अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्रीय किसानों द्वारा रावतसर रोड़ पर स्थित देवनगर टोल प्लाजा पर धरना देकर इसे टोल मुक्त करवाया गया। यहां माकपा के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रामेश्वरलाल वर्मा, किसान नेता गोपाल बिश्नोई, मनीराम मेघवाल, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव कमला मेघवाल, डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष बग्गा सिंह गिल, महेंद्र सिंह गिल, शेर सिंह, रामनिवास भादू, विकास जाखड़, कृष्ण जाखड़, नरसा राम जाखड़, सुशील राबिया, शकूर खान व सरपंच गुरलाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान व मजदूर मौजूद रहे। इस दौरान सुभाष मेघवाल, कमलजीत सिंह, अमन, सरपंच कुलदीप जाखड़, श्योपत मलखट, चाणनराम गवाड़िया, कालूराम वर्मा भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें