गीता जयंती पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए हुए। इसमें गीता जयंती के पाठ किए गए और विशेष संगाेष्ठी आयाेजित की गई। इसी क्रम में गीता भवन में शुक्रवार काे सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। इसके अलावा सुबह गीता भवन में 21 बटुकों ने गीता पाठ संस्कृत में किया। कार्यक्रम संयोजक भगवती प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोपहर को गीता पर विशेष संगोष्ठी हुई। वक्ता डाॅ. वीपी गुप्ता एवं डाॅ. आरडी विजय ने गीता के महत्व पर चर्चा की।
गुप्ता ने कहा कि गीता ने हमें कर्म की शिक्षा दी है। ऐसे में कर्म किए जाए और सबकुछ भगवान काे समर्पित करें। आरडी विजय ने कहा कि गीता में भगवान ने अर्जुन काे आगे बढ़ने की राह दिखाई थी, वह आज भी कारगर है, लेकिन उसे लाेगाें काे जीवन में आत्मसात करना हाेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष गोरधन खण्डेलवाल, , महामंत्री कुंती मूदंड़ा, सह मंत्री रामेश्वर विजय आदि मौजूद रहे।
आरकेपुरम सेक्टर-ए में स्थित बालाजी धाम पर महिला मंडल ने गीता जयंती उत्सव मनाया। मन्दिर के प्रधान पुजारी प. सुरेन्द्र कुमार शास्त्री ने कहा भगवत गीता के पठन-पाठन श्रवण एवं मनन-चिंतन से जीवन में श्रेष्ठता के भाव आते हैं। प्रवक्ता पी.पी. गुप्ता ने बताया कि मंदिर संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सोनी के सहयोग से गीता जयंती के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रामकृष्ण खण्डेलवाल, एसके सोनी, विजयकुमार गोयल, पीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
दीपक जलाए: मानव कल्याण समिति राजस्थान के तत्वाधान में महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर तुलसी जयंती पूजन व गीता जयंती पर दीपक जलाए। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुमन शृंगी, अध्यक्षता राजमल टाटीवाला व कन्हैयालाल मित्तल श्याम नामा रमेश विजय, अनिल शर्मा, नेता खंडेलवाल व अमित उराडिया उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें