अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। अनुसूचित वर्ग के नव निर्वाचित पार्षद रेणु नरवाला, सपना बुर्ट, विनय जसुन्दा, अक्षय वाल्मीकि, दीपक बंशीलाल, दीपक नायक, कमल मीना, अनूप शर्मा तथा पूजा वर्मा, दिनेश सनगत व अनुसूचित जाति के वरिष्ठ सत्यनारायण सिंगोर, चौथमल नरवाला, ओम खजोतिया, चिरोंजी लाल सामरिया, दिनेश नरवाला, सुनील पंवार का सम्मान किया।

इस मुख्य अतिथि अमर धामोनिया ने मनुवादी व्यवस्था को त्यागने, उसका विरोध कर बाबासाहब के बनाये संविधान पर चलने व समतामूलक समाज बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद सपना बुर्ट ने हमेशा समाज का सहयोग करने पर जोर दिया। संगठन के जिला प्रभारी नीरज महाराजा ने भी बाबासाहब के विचारों पर चलने की बात कही।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद खजोतिया ने की। कार्यक्रम में संतोष धामोनिया, दिनेश भैरवा, सुरेश वाल्मीकि, बलराम नकवाल, ओम सनगत, सुरेंद्र पंवार, रवि बोयत, मनोज नकवाल, विनय नरवाला, एड. रामावतार, भगवान दास, दुर्गा प्रसाद, विनोद डागर, रॉनित डिमेलो, शंकर सोनवाल, जचिन मंगराज मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scheduled Caste Yuvjan Samaj honored the talents
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top