भारतीय डाक कर्मचारी संघ बीएमएस कोटा मंडल की ओर से शुक्रवार काे श्रीरामशांताय सभागार स्वामी विवेकानंद विद्यालय महावीर नगर थर्ड में डाककर्मियों का कोरोना वाॅरियर्स के रूप में सम्मान किया गया। वर्चुअल संबोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कोरोना काल में डाककर्मी अपेक्षाओं पर खरे उतरे।
पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा डाक कर्मियों ने घर-घर जाकर दवाइयों के पार्सल, नकदी प्रदान करवाई। इस दौरान डाक विभाग के सहायक निदेशक भूपेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मनोज मीणा, वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर मोहम्मद हनीफ, अधीक्षक गोविंद वैष्णव, डाक निरीक्षक प्रवीण जीनगर मौजूद रहे। वहीं, डाक कर्मचारी संघ के ग्रुप सी संवर्ग के अध्यक्ष मनोज मीणा, सचिव ओम प्रकाश सेन, कोषाध्यक्ष मोहित, पोस्टमैन एवं एमटीएस संवर्ग के अध्यक्ष सत्यनारायण मेहरा बने।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें