राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जयपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलकुमार बागड़ी ने कहा है कि उपभोक्ताओं के संरक्षण संवर्धन की दिशा में उनके हितों की रक्षा करना हमारा परम धर्म है। वे गुरुवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में योजना भवन में आयोजित वर्चुअल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जोधपुर में कुल 174 मामले ,कोटा में 105 और उदयपुर में 29 मामले वर्चुअल सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया। इसी प्रकार बीकानेर में 209 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्यालय पर 1382 मामले और जोधपुर में 1162 मामले लंबित हैं। राजस्थान वर्चुअल सुनवाई में सबसे अागे है। एडवोकेट संदीप पाठक ने कहा कि बदलाव ही नवाचार है। इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय के एडवोकेट आनंद शर्मा ने भी विचार रखे।
कमल कुमार बागड़ी, नवीन जैन, अतुल कुमार चटर्जी, एसके जैन सदस्य रामफूल गुर्जर, शोभा सिंह इत्यादि ने इस अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरुक करने संबंधी पोस्टर एवं जिंगल का विधिवत विमोचन किया। समारोह में सदस्य संजय टाक ,शैलेंद्र भट्ट रजिस्ट्रार बीएस पांड्या, उपरजिस्ट्रार सुंदरलाल खारोल, अतिरिक्त निदेशक उपभोक्ता मामले विभाग अलका मीणा भी माैजूद रहे। पूर्व शासन सचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष बागड़ी ने फेसबुक पेज एवं ग्राहक लोगो का भी विमोचन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें