टाउन में राजस्थान सीड्स कार्पोरेशन पल्लेदार मजदूर यूनियन का सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। सीटू के जिला महासचिव शेर सिंह शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से मजदूर वर्ग की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है।
देशभर के किसान दिल्ली में बैठे हैं। हम सभी की जिम्मेवारी है कि पूंजीपतियों से गठजोड़ वाली सरकार को उखाड़ फैंके। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष कामरेड बसंत सिंह, महामंत्री संतोष शाह, कोषाध्यक्ष अरविंद, उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सहसचिव बहादुर सिंह चौहान, राजकुमार व शंभू ठाकुर को कमेटी सदस्य चुना गया। सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ने कहा कि जिस तरीके के हालात देश में बने हैं यह आजादी के बाद पहली बार हुए हैं। इस मौके पर सीटू जिला संरक्षक मलकीत सिंह, बहादुर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें