व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें गगन खीचड़ ने रूपचंद शर्मा को पराजित किया। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ग्राम पंचायत भवन में सुबह साढ़े 10 बजे मतदान शुरू हुआ। कुल 333 मत में से 326 ने मतदान किया।

इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी छगनलाल सिडाना ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों में से गगन खीचड़ को 159, रूपचंद शर्मा को 122 मत व रमेश हुड्डा को 44 मत मिले। एक मत निरस्त किया गया। 37 मतों के अंतर से गगन खिचड़ को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई व प्रमाण पत्र दिए।
इस अवसर पर निर्वाचन टीम में अमीचंद शर्मा, रायसिंह भाकर, विजय बेनीवाल मौजूद रहे। व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ढोल के साथ पूरे मुख्य बाजार में व्यापारियों का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि सचिव पद पर धर्मवीर सहू व कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप सुथार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khichad became the president of Tibby business board
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top