उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश की अनुशंसा पर गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे में दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत हाल ही में सीपीआरओ बनाए गए सुनील बेनीवाल को महाप्रबंधक आनंद प्रकाश का सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान सचिव गौरव गौड़ की जगह लेंगे। गौड़ मास्टर्स की डिग्री लेने के लिए ऑस्टिन (यूएसए) स्टडी लीव पर गए हैं। एक दिन बेनीवाल इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज के 2005 बैच के जेएजी ग्रेड के ऑफिसर हैं।
तो वहीं रेलवे के डिप्टी जीएम लेफ्टिनेंट शशि किरण को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शशि यूपीएससी की विशेष परीक्षा स्पेशल क्लास फॉर रेलवे अप्रेंटिस (एससीआरए) के 1999 बैच के सलेक्शन ग्रेड के ऑफिसर हैं। शशि रेलवे के साथ टेरिटोरियल आर्मी में भी लेफ्टिनेंट के मानद पद पर हैं। शशि को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2017 में रेलमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें