ग्राम पंचायत चैनपुरा के भामुओं की ढाणी में शिव पंचायत की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त में होगी। इससे पूर्व सुबह श्री गोपीनाथ मंदिर रामजीपुरा से कलश यात्रा घोड़ी व बैंडबाजों के साथ रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए भामुओं की ढाणी स्थित झाड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में पंहुची। ललित किशोर भामू ने बताया कि यज्ञाचार्य पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री हवन, पूजन व यज्ञ पूर्णाहुति के बाद शिव पंचायत मूर्ति स्थापना करवाएंगे। गोविंदराम भामू ने बताया कि मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण करवाया जाएगा।
कलश यात्रा के अवसर पर गिरधारी लाल भामू, मोतीराम भामू, गणपत लाल मीणा, गोविन्द राम भामू, सुरजाराम भामू, गुमानाराम भामू, ललित सिंह भामू, हीरालाल मुवाल, गौरीशंकर लाम्बा, परसाराम चौपड़ा, श्यामलाल मीणा, सागरमल, नंचूराम रेवाड़, कल्याणमल मीणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
रामगढ़ शेखावाटी . कस्बे के नेहरू मोहल्ला वार्ड आठ स्थित भगवान राधगोाविन्द मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर भगवान के दरबार में भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी रविकान्त शास्त्री ने भगवान कोे छप्पन भोग लगाकर सप्तवर्तिका आरती करते हुए पारद शालीग्राम के दर्शन भक्तों को करवाए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें