हर साल 3 दिसंबर को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे यानी अन्तर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस मनाया जाता है। इसे हर साल मनाने का लक्ष्य शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रति समाज के रवैये में बदलाव लाना है। जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि राज सरकार द्वारा निदेशालय विशेष योग्यजन सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्राी ने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस मनाया गया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने विशेष योग्यजनों एवं दिव्यांगों के लिए 2030 तक के लिए एजेंडा तैयार किया है, जिसमें उनकी कोशिश है कि रफ्तार भरी ज़िंदगी में कोई भी पीछे न छूटे। उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेष योग्यजनों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ,खेल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष योग्यजनों का सम्मान किया गया और उन्हें ज्ञान में वृध्दि करने हेतु स्मार्ट फोन उपहार स्वरूप दिए। विशेष योग्यजनों को क्षमता अनुसार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सरकार द्वारा किया जाता रहा है।

शारीरिक कमजोरी पर विजय प्राप्त कर कई विशेष योग्यजनों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार द्वारा दिव्यांगों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कामों पर चर्चा की गई। राज्य में विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष योग्यजन हितार्थ चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।

विशेष योग्यजनों के साथ सामाजिक रूप से भेदभाव नहीं करें: मुख्यमंत्री
सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों व दिव्यांगो के लिए मुख्यमंत्राी विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना जिसमें 5 लाख तक का लोन सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। दिव्यांगों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए तथा गतिशीलता व कार्यशीलता हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष योग्यजन छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्यवयन किया जा रहा है जिनमें अनुप्रति योजना प्रमुख है।

मुख्यमंत्राी ने अपने संबोधन में कहा कि साधारण बालकों और दिव्यांग या विशेष योग्यजनों में सामाजिक रूप से भेदभाव न करें। विशेष योग्यजनों के लिए हमारी सहानुभूति रहे। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजनों के लिए कई प्रकार के कोर्स आत्मनिर्भरता हेतु चलाये जा रहे है।

कलेक्टर ने किया विशेष योग्यजन शुभम का सम्मान, भेंट की व्हीलचेयर
विशेष योग्यजन दिवस पर शुभम पुत्र सुखवीर सिंह को विशेष योग्यजन उपकरण सहायता योजनांतर्गत व्हीलचेयर भेंट की और माला पहनाकर सम्मान किया और उत्साहवर्धन किया। समाज में व्याप्त छुआछूत की भावना सदैव के लिए समाप्त करने का आवान्ह किया। दिव्यांग और विशेष योग्यजनों को समाज में सम्मान मिले, उन पर भरोसा करें ताकि मानवीय संसाधनों के रूप में विशेष योग्यजनों का भी योगदान हो सके। कोरोनाकाल में सजगता और जागरूकता की बहुत बड़ी आवश्यकता है। मास्क लगाना जीवन का हिस्सा बनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honored special qualified talent through virtual, information about government schemes
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
04 Dec 2020

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top