
कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को शहर-जिला कांग्रेस कमेटी ने पंचवटी स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया। इस माैके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को अकेला न समझें, कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
जब तक सरकार नए कृषि कानून को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तब तक कांग्रेस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश संकटपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय पर निवृतमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पंकज कुमार शर्मा, वीरेंद्र वैष्णव, केके शर्मा, फतह सिंह राठौड़, फिरोज अहमद शेख आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, 97 वर्षीय रामस्वरूप पंचोली, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गणेश डागलिया, गणपत हिंगड़, चंद्र सिंह कोठारी, डॉ. एलएन दाधीच, बतुल हबीब, ऊषा गुप्ता का गांधी टोपी, शॉल, सूत की माला पहनाकर सम्मान किया। वहीं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी सदस्य व पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने ध्वजारोहण किया। मीणा ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की आवश्यकता है। सब एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों के सामने मजबूती से खड़े रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें