जानलेवा हमला करने के मामले में 1 साल से फरार आरोपी पुलिस को देखकर तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे कूद गया। नीचे गिरने से उसके हाथ, पैर में चोट आई। पुलिस ने एसएमएस में इलाज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सोडाला थाने का है। थानाधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूलतः राकडी सोडाला निवासी दीपक बिहारी (20) हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में अमन राठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि आरोपी ने नशे के लिए रुपये मांगे और नही देने पर चाकू से जानलेवा हमला करके फरार हो गया।
पाइप के सहारे कूदकर भागने का प्रयास : आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो 1 कमरे का गेट बंद था। जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो वह नही था। आरोपी पाइप के सहारे नीचे उतर रहा था। तभी पाइप टूटने से वह नीचे जा गिरा। नीचे खड़े पुकिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ईलाज के लिए एसएमएस लेकर गए। जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया।
अपार्टमेंट में काट रहा था फरारी
एडीसीपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की 1 साल से पुलिस को तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपनी बहन की स्कूटी चलाता है और धर्म पार्क, पुरानी चुंगी के पास दिखा था। जिसके आधार पर पुलिस ने आस पास के इलाके में तलाश की। पुलिस को स्कूटी कार्तिक एनक्लेव अपार्टमेंट में खड़ी मिली। पूछताछ पर पता लगा कि आरोपी तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें