सांख्यिकी विभाग में ढाई सौ मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला एक साल से अटका हुआ है। इस कारण विभाग में कई पद खाली है। सरकार के द्वारा डेढ़ साल पहले स्वीकृत पदों को भी नहीं भरा जा सका। जिससे आयोजना विभाग की सरकारी योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर काफी धीरे लागू हो रही है। पद खाली हाेने से सरकार की जनाधार, जन्म-मृत्यु दरें, कृषि आदान सर्वे, विभिन्न प्रकार की सरकारी पेंशन लागू करने के मामले अटके हुए हैं।

मंत्रालय के कर्मचारी अध्यक्ष आर्थिक सांख्यिकी विभाग बाबूलाल शर्मा का कहना है कि पदोन्नति रुकने से विभाग के कार्य संचालन की व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। सरकारी योजनाओं काे लागू करने में देरी हाे रही है। मामले को लेकर निदेशक संयुक्त शासन सचिव आर्थिक व सांख्यिकी निदेशालय ओमप्रकाश बैरवा का कहना है कि जल्दी ही कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले काे निस्तारण कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top