जलदाय विभाग में एईएन से लेकर चीफ इंजीनियर के पद पर प्रमोशन व पदस्थापन नहीं होने के विरोध में इंजीनियरों ने मंगलवार को पेन डाउन हड़ताल की। विभाग के जेईएन, एईएन, एक्सईन, अधीक्षण अभियंता व एडिशनल चीफ इंजीनियर ड्यूटी पर आए, लेकिन काम नहीं किया। इससे प्रदेशभर में नए पेयजल कनेक्शन जारी होेने, पानी के बिलों में सुधार सहित अन्य कामकाज प्रभावित रहा। ग्रेजुएट इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (गीयर) के पदाधिकारियों की विभाग के चीफ इंजीनियर (प्रशासन) के साथ वार्ता हुई।

चीफ इंजीनियर ने अवगत करवाया कि प्रमुख सचिव नवीन महाजन ने जनवरी में डीपीसी करवाने का आश्वासन दिया है। विभाग में 5 चीफ इंजीनियर, 14 एडिशनल चीफ इंजीनियर, 29 अधीक्षण अभियंता, 68 एक्सईएन व 100 एईएन के पदों पर प्रमोशन होना है। गीयर के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक चतुर्वेदी व महासचिव भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि प्रमोशन व पदस्थापन नहीं होने से परेशानी हो रही है। जनवरी तक डीपीसी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top