माणक चौक थाना इलाके के बापू बाजार स्थित एक दुकान के बेसमेंट में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बेसमेंट में चूड़ी कारखाना चल रहा था। सूचना पर पहुंची दमकलों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि जिस समय आग लगी दुकान शटर बंद था। दूकान में से धुआं निकलता देखकर आस पास के व्यापारियों ने सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें