हल्के दर्जे के पश्चिमी विक्षाेभ के असर से माैसम में बदलाव बना हुआ है। गुरुवार काे शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और काेहरा बना रहा। ठिठुरन के साथ गलन भी बनी रही। सुबह से बना काेहरा देर शाम तक छाया रहा। शाम काे विजिबिलिटी 700 मीटर पहुंच गई। शुक्रवार काे हल्की बारिश की संभावना है। कल से आसमान साफ हाेने की उम्मीद है।
माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार काे मामूली गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि अधिकतम पारा 18.2 डिग्री रहा, जबकि बुधवार काे न्यूनतम पारा 15.7 डिग्री, अधिकतम 23.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं स्टेशन एरिया का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री, अधिकतम 18.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

6 दिन से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से अधिक
अधिकतम और न्यूनतम पारा में बढ़ाेतरी का दाैर जारी है। शहर में दाे जनवरी से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से अधिक बना हुआ है। न्यूनतम पारा में अधिक गिरावट नहीं हाेने से सर्दी में दिन में अधिक तेजी नहीं आई है। हालांकि सुबह और देर रात काे गलन बरकरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Impact of daylight, visibility at 700 meters, light rain expected today, weather will be clear from tomorrow
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top