आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के उपशासन सचिव की ओर से जारी आदेश के 50 दिन बाद भी आयुष अस्पतालों के ओपीडी का समय नहीं घटाया। अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व नवनियुक्त सुरेश चंद्र गुप्ता को तुगलकी आदेश को वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया है। सैनी ने बताया कि बेवजह ही आयुष अस्पतालों के ओपीडी समय मे एक घंटे की बढ़ोतरी की है।
पहले यह था ओपीडी समय
13 अप्रेल 2017 व 26 मार्च 2020 को सभी आयुष अस्पतालों का ओपीडी समय सर्दियों में सुबह 9 से 3 बजे तक, गर्मियों में सुबह 8 से 2 बजे तक तथा राजकीय अवकाश में सुबह 2 घंटे करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया था। लेकिन 19 नवंबर 2020 को आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के उपशासन सचिव ने ओपीडी समय मे तब्दीली कर सर्दियों में सुबह 9 से शाम 4 बजे व गर्मियों में सुबह 8 से 3 बजे तक रखा। इसके बीच दोपहर 12 से एक बजे तक एक घंटे का मध्यांतर कर दिया गया। साथ ही योग आदि केंद्रों पर सुबह दो घंटे ज्यादा का समय निर्धारित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें