मावठ और ओलावृष्टि के बाद बुधवार काे उदयपुर का मौसम दिनभर साफ रहा। बादल छंटते ही रात के तापमान में 24 घंटे में ही 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया। दिन के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि दिन भर धूप निकलने से ठंड का असर तेज नहीं हुआ।

माैसम विभाग ने 8 और 10 जनवरी काे उदयपुर में फिर से मावठ हाेने की संभावना जताई है। वहीं 10 जनवरी तक रात का तापमान 9 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान भी लगाया हैं। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे उदयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा।

एक दिन पहले यह क्रमश: 25 डिग्री और 13.6 डिग्री था। इससे पहले 1 जनवरी काे रात का तापमान 7.6 डिग्री रहा था। उसके बाद से न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री से 13.6 डिग्री के बीच बना हुआ था। बुधवार काे सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिनभर माैसम साफ रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद धूप के असर से ठिठुरन का अहसास नहीं हुआ। दो दिन बाद मौसम साफ होने से पर्यटन स्थलाें पर फिर से चहल पहल बढ़ी नजर आयी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy, nighttime mercury dropped 5.4 degrees in 24 hours, tourists increased
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top