आकाशवाणी केंद्र से चेतक सर्कल से पहले तक की सड़क और इंद्रा काॅलाेनी कच्ची बस्ती की सड़काें काे कैसे और सुविधाजनक बनाया जा सकता हैं। इसकाे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत मिशन स्ट्रीट फाॅर पीपल प्रतियाेगिता शुरू हाे गई हैं।

सड़क काे सुरक्षित, स्वस्थ और सार्वजनिक स्थल बनाने के उद्देश्य से हाे रही प्रतियाेगिता मेें भाग लेने 82 लाेगाें ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। स्मार्ट सिटी की टीम ने बुधवार काे साइट विजिट करवाकर वर्तमान स्थिति बताई।

माैके पर इसलिए ले जाया गया ताकि प्रतियाेगिता में भाग लेने वाले माैका स्थिति अनुसार प्लान तैयार कर सके कि इन सड़काें काे कैसे वाॅकिंग फ्रेंडली बना सकें। शहरी विकास मंत्रालय की यह प्रतियाेगिता उदयपुर सहित 113 शहराें में हाे रही हैं। एसई मनीष अराेड़ा, डीटीपी अपूर्वा पाराशर और प्लानर भूपेंद्र सलोदिया ने माैके पर बताया कि प्रतियाेगिता में भाग लेने वाले क्या-क्या कर सकते हैं। प्रतियाेगिता के विजेताओं काे उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड 30 हजार, 20 हजार और 10 हजार का पुरस्कार देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads shown by the participants in the competition to make streets friendly
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top