चंबल नदी में क्रूज चलाने को लेकर बुधवार को केंद्रीय पोत परिवहन मंत्रालय की ओर से विभिन्न विभागाें की वर्चुअल मीटिंग हुई। मीटिंग में क्रूज संचालन के लिए सभी विभागों ने सहमति दे दी है। अब जल्द ही कमेटी की जाएगी। साथ ही डीपीआर और कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि क्रूज में 100 टूरिस्ट एक साथ 30 किमी विजिट कर सकेंगे।
पाेत परिवहन विभाग की चेयरपर्सन डाॅ. अमिता प्रसाद ने हर संभव सहयाेग करने और टेक्निकल डायरेक्टर एके मिश्रा ने चंबल की विजिट करने की बात कही। राजस्थान के पर्यटन विभाग के टूरिज्म सेक्रेटरी आलाेक गुप्ता, डायरेक्टर निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी मीटिंग में शामिल हुए।
उन्हाेंने बताया कि चंबल में क्रूज संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से कमेटी गठन का सुझाव आया है। कलेक्टर उज्जवल राठाैड़ ने पिछले दिनाें विभागाें से चंबल क्रूज संचालन काे लेकर प्रपाेजल की जानकारी ली थ्सी। इसके बाद में सभी विभागाें के प्रस्तावाें काे पर्यटन विभाग की ओर से जयपुर पर्यटन मुख्यालय भिजवा दिया था। अब इसकी आगे की डीपीआर से लेकर अन्य प्राेसेस हाेगी।
टूर ऑपरेटर्स ने क्रूूज के संचालन काे लेकर दिया प्रजेंटेशन
मीटिंग में काेलकाता, केरल सहित अन्य राज्याें में क्रूज संचालन करने वाले प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स ने अपने क्रूज संचालन के संबंध में क्रूज काे लेकर प्रजेंटेशन दिया। साथ ही चंबल की स्थिति काे भी क्रूज संचालन के लिए बेहतर बताया है। वर्चुअज मीटिंग सभी विभागाें की ओर से अपनी बात कही।
कंसल्टेंट नियुक्ति के बाद तेज होगा कार्य
क्रूज संचालन के लिए अभी कंसल्टेंट नियुक्त नहीं हुआ है। इसकी नियुक्ति के बाद सेफ्टी मैजरमेंट, रूट, कैपिसिटी, विभागाें की एनओसी, जलीय जीवाें की सुरक्षा, टूरिस्ट फैसिलिटी, स्पाॅट एरिया सहित अन्य वर्किंग की प्लानिंग काे लेकर आगे की प्राेसेस हाे सकेगी।
100 टूरिस्ट की हाे सकती है क्रूज की क्षमता
सूत्राें की माने ताे चंबल में चलने वाले क्रूज में 100 टूरिस्ट की एक साथ विजिट की क्षमता तक हाे सकती है। साथ ही इसका सफर करीब 30 किमी तक हाेने की संभावना है। टूरिस्ट काे इसमें चंबल के अनूठे नजारे देखने काे मिलेंगे।
- चंबल में क्रूज संचालन काे लेकर पाेत परिवहन मंत्रालय की मीटिंग हुई है। राज्य सरकार ने भी क्रूज काे पर्यटन नीति में शामिल किया है। विभाग की ओर से डीपीआर सहित अन्य प्राेसेस हाेगी। सभी विभागाें का इसमें अच्छा रिस्पांस रहा है। - विकास पंड्या, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग
- चंबल में क्रूज संचालन काे लेकर सभी अधिकारियाें का पाॅजिटिव रिस्पांस है। अब इसके लिए राज्य सरकार की कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें डीपीआर, कंसल्टेंट नियुक्ति के बाद आगे की प्राेसेस हाेगी। पाेत परिवहन विभाग भी सकारात्मक है। - उज्ज्वल राठाैड़, कलेक्टर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें