जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने काेराेना वैक्सीन लगाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले काेराेना वॉरियर्स काे टीका लगाने के लिए शुक्रवार तक जिले के सभी हेल्थ वर्कर्स के डेटा एकत्रित कर लिए जाएंगे। इसके बाद संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएं। कलेक्टर अंतरसिंह नेहरा ने बताया कि जिले में शुक्रवार तक डेटा जुटाने का आदेश दिया है।

कोविन सॉफ्टवेयर से सभी हैल्थकेयर कार्मिकों का पंजीयन किया जाएगा
टीकाकरण के लिए कोविन सॉफ्टवेयर में सभी हैल्थकेयर कार्मिकों का पंजीयन किया जाएगा। हैल्थ कार्मिकों के नाम, पते, मोबाइल नम्बर सहित अन्य आवश्यक डेटा निर्धारित फॉर्मेट में एकत्र किए जा रहे हैं। प्रथम चरण के लिए एसएमएस मेडिकल काॅलेज से संबद्ध हैल्थ वर्कर्स, दोनों सीएमएचओ, सेना, रेलवे, सीजीएचएस, ईएसआई हाॅस्पिटल, होम्योपेथी, यूनानी, आयुर्वेदिक, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, बीसीएमएचओ से संबंधित हैल्थ वर्कर्स और उनके अन्य प्रकार के स्टाफ के डेटा के आधार पर जरूरी संख्या में वैक्सीन का आकलन करने को कहा। राजकीय व निजी नर्सिंग कॉलेजों के नर्सिंग स्टूडेंटों काे भी कोविन सॉफ्टवेयर में जाेड़ा जाएगा।

वाॅट्सएप ग्रुप से को-ऑर्डिनेशन
टीकाकरण के लिए जाे टीमें बनाई जा रही हैं उनका वाट्सएप ग्रुप से आपसी समन्वय हाेगा। प्रत्येक ग्रुप में कलेक्टर व सीएमएचओ जुडे हुए हाेंगे ताकि आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तत्परता से किया जा सके। सीएमएचओ प्रथम नरोत्तम शर्मा का कहना है कि हैल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण के लिए सम्बन्धित टीकाकरण साइट्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पल्स पोलियो टीकाकरण केंद्रों का हाेगा उपयोग
टीकारण केंद्रों के लिए पहले से मौजूद पल्स पोलियो टीकाकरण केंद्रों का उपयोग किया जाएगा। एडीएम चतुर्थ अशाेक कुमार काे मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। एडीएम ने बताया-टीकाकरण केंद्रों का चिन्हीकरण कर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में करीब 535 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आवश्यकता पर संख्या बढ़ाई जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top