बाड़मेर, 24 अक्टूबर। अनवरसिंह aso news

सीमावर्ती ग्राम पंचायत बंधड़ा में पिछले कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। ग्रामीण अनवरसिंह बंधड़ा ने बताया कि रात में एक से दो घंटे बिजली गुल रहती है। वहीं दिन में चार से पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। जिसके कारण लोग खासे परेशान है। डिस्कॉम बिजली देने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। कभी तो बिजली की कटौती के बाद वापस बिजली आती है तो कभी हाइवोल्टेज आने के कारण घरो में विद्युत उपकरण जल जाते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ग्रामीण बिजली कटौती की वजह पूछते हैं तो कर्मचारी फॉल्ट का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं। बिजली कटौती के प्रति लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top