काेटा संभाग में बर्ड फ्लू से पक्षियाें की माैत का सिलसिला जारी है। काैवाें के साथ अब कबूतर और बगुले भी लगातार दम ताेड़ रहे हैं। गुरुवार काे काेटा शहर और ग्रामीण एरिया में कुल 33 पक्षियाें की माैत हुई। इनमें 24 काैए, पांच कबूतर और चार बगुले शामिल हैं। ये शहर के अलग-अलग एरिया में मृत मिले हैं। इनमें गढ़ पैलेस के पास, इंद्र विहार, तलवंडी, थर्मल काॅलाेनी, गांधी उद्यान, अभय कमांड सेंटर, थर्मल कंट्राेल रूम, विज्ञान नगर, अनंतपुरा, थर्मल कंट्राेल रूम, केशवपुरा,दानबाड़ी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में रामगंजमंडी, कैथून, पाेलाई कला सहित अन्य एरिया में कुल 33 पक्षियाें की माैत हुई है।


रामगंजमंडी में मुर्गियाें की माैत के बाद विभाग ने गुरुवार काे सैंपल लिए हैं। अधिकारियाें ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य वायरस है। वहीं, दूसरी ओर काेटा संभाग में गुरुवार काे 82 पक्षियाें की माैत हुई है। इनमें काैवाें के अलावा दाे माेर सहित अन्य पक्षी शामिल हैं। इनमें काेटा में 33, बूंदी में 11, बारां में 12 और झालावाड़ में 26 पक्षियाें की माैत हुई है। काेटा संभाग में अब तक कुल 684 पक्षियाें की माैत हाे चुकी है।

एक्सपर्ट व्यू : इंसानाें के लिए खतरनाक नहीं है ये वायरस

इस वायरस से लाेगाें काे घबराने की जरूरत नहीं है। यह एवियन इंन्फ्लूएंजा में सामान्य स्ट्रेन है। यह वाइल्ड बर्ड में पाया जाता है। माइग्रेशन से आने वाले बर्ड के संपर्क में स्थानीय पक्षी आने से इसका असर हाे रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस वायरस के स्ट्रेन का असर इंसानाें में अभी तक नहीं हुआ है। यह वायरस कम घातक है। डाेमेस्टिक बर्ड में इसका प्रभाव नहीं है। -डाॅ. गणेश नारायण दाधीच, उपनिदेशक पशु चिकित्सालय

25 से अधिक जिलाें में हो चुकी पक्षियाें की माैत
बर्ड फ्लू का असर अब धीरे-धीरे प्रदेश में भी फैल गया है। अब तक करीब 25 जिलाें में यह फैल चुका है। सभी जिलाें में कंट्राेल रूम बना दिए हैं। प्रदेश में अब तक 1833 पक्षियाें की माैत हाे चुकी है। साथ ही 156 सैंपल लिए जा चुके हैं।

डीसीएफ ने वेटलैंड की विजिट कर जाने हालात

वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेहा गुहा के निर्देश के बाद डीसीएफ ने अपने-अपने एरिया के वेटलैंड की विजिट कर वहां के हालात जाने और पक्षियाें की स्थितियाें का मुआयना किया। डीसीएफ वन्यजीव एवं कार्यवाहक वन मंडल डाॅ. एएन गुप्ता ने आलनिया वेटलैंड की विजिट की। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि विजिट के दाैरान यहां सभी पक्षी स्वस्थ नजर आए हैं। वहीं, मुकंदरा के डीसीएफ बीजाे जाेय ने बताया कि सावनभादाे एरिया के वेटलैंड में भी पक्षी स्वस्थ मिले हैं। अन्य रेंज में भी पक्षियाें की माैत नहीं हुई है।

चिड़ियाघर में भी विशेष निगरानी: वन्यजीव डीसीएफ डाॅ. गुप्ता ने बताया कि चिड़ियाघर में भी पूरी सावधानी बरती जा रही है। रेस्स्क्यू वाले बर्ड काे चिड़ियाघर में एंट्री नहीं दी जाएगी। पक्षियाें का हेल्थ चेकअप भी कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the district, 33 parties defeated Dama, a total of 188 were defeated, so far 684 parties in the division have lost
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top