पिछले 4 वर्षाें से सफाइ सर्वेक्षण में पिछड़ रहे काेटा नगर निगम काे इस बार अपनी तैयारियां करने के लिए 2 माह की माेहलत और मिल गई। केंद्रीय शहरी मंत्रालय द्वारा हर वर्ष जनवरी में किए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण काे इस बार काेराेना के कारण 1 से 31 मार्च के बीच करने का फैसला किया गया है। इस बार सर्वे में काेटा के दाेनाें नगर निगम शामिल हाेंगे।
अभी निगम में बाेर्ड बने मात्र 2 माह हुए हैं, इसलिए तैयारियां आधी-अधूरी थी, लेकिन अब दाे माह का समय और मिल जाने के कारण दाेनाें ही नगर निगम ने इसके लिए कुछ प्लान बनाए हैं ताकि सर्वे टीम काे शहर में सफाई दिखाई जा सके। साथ ही निगम काे उन 6 कार्याें का भी लाभ मिल जाएगा जाे उन्हाेंने पिछले दिनाें शुरू किए थे और 2 से 4 माह के बीच पूरे हाेने हैं।

उत्तर निगम ये कार्य करवाएगा

  • बृज टाॅकीज के कचरा पाॅइंट काे कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाएगा।
  • सभी 70 वार्डाें में 3-3 टिपर चालू करवाकर वार्डाें में स्थित कचरा पाइंट्स काे खत्म करना।
  • सफाई कर्मचारियाें काे संविदा पर लेकर वार्डाें में समानीकरण करना ताकि वार्डाें में सफाई कर्मचारियाें की कमी न रहे।
  • ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा सेग्रीकेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।
  • सामुदायिक टाॅयलेट की मरम्मत व सफाई करवाई जाएगी।

दक्षिण निगम में होंगे ये काम

  • प्रमुख 20 बड़े नालाें की सफाई जेसीबी और चेन माउंटेन मशीन से करवाई जाएगी, ताकि नालाें में कचरा नजर नहीं आए।
  • थेकड़ा व विश्वकर्मा नगर स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन की व्यवस्था सुधारी जाएगी।
  • बाजाराें के यूरिनल, टाॅयलेट व रामतलाई मैदान का कचरा पाइंट सुधारा जाएगा।
  • नए जाे टिपर आ रहे हैं उन्हें शामिल करते हुए हर वार्ड में 3-3 टिपर लगाकर 100% डाेर-टु-डाेर कचरा कलेक्शन हाे सके।

दाे माह में ताे हम सफाई व्यवस्था में काफी सुधार ले आएंगे। सभी नालाें व कचरा पाइंट्स की लिस्ट अधिकारियाें से मंगवा ली है। उन पर डेडलाइन तय करके कार्य किया जाएगा। नालाें की सफाई के लिए बारिश के माैसम का इंतजार नहीं किया जाएगा। उससे पहले एक-एक बार सभी नाले साफ कर देंगे। कचरा ट्रांसफर स्टेशन काे ठीक कर रहे हैं।
- राजीव अग्रवाल, महापाैर, दक्षिण निगम


सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। अब दाे माह का समय मिल गया है ताे जाे समस्याएं सेक्टर कार्यालय पर पार्षदाें की मीटिंग के दाैरान सामने आई थी, उन्हें दूर कर देंगे। बृज टाॅकीज का कचरा पाइंट हमारा सबसे बड़ा है, उसे ठीक करवा लेंगे। संविदा पर कर्मचारियाें काे लगाने की प्रक्रिया पूरी होने पर सफाईकर्मियों की कमी दूर हाे जाएगी। - मंजू मेहरा, महापाैर, उत्तर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal Corporation gets 2-month extension to improve sanitation, cleanliness survey will be done in March instead of January this year
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top