फलोदी और पीपाड़ के अस्पतालों को जिला अस्पतालों का दर्जा दिए जाने की बजट घोषणा के अब सरकार ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी है। फलोदी में 50 बैड बढ़ेंगे तो पीपाड़ में 100 बैड बढ़ाए जाएंगे। इससे दोनों ही शहरों के आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को फायदा होगा। उन्हें छोटे मोटे उपचार के लिए अब जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा वर्ष 2020-21 में पीपाड सिटी एवं फलोदी के राजकीय चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय का दर्जा देने की घोषणा की थी। पीएमओ डॉ. मधु शर्मा व वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. चैनसुख सोनी ने बताया कि पद बढ़ने से 24 घंटे डॉक्टर मिलेंगे।

नए पद सृजित

जिला चिकित्सालय के अनुसार अब फलोदी अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ 4, कनिष्ठ विशेषज्ञ 12, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी 3, चिकित्साधिकारी 12, नर्स श्रेणी द्वितीय 46, फार्मासिस्ट 2, रेडियोग्राफर 5, लैब टैक्नीशियन एवं तकनीकी सहायक 7, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय 1, वार्ड ब्वाय 15, सफाई कर्मचारी 8 व मशीन विद मैन का एक पद होगा। इसके अलावा भी कुछ नए पद सृजित होंगे।

पीपाड़ में 21 डॉक्टर होंगे 50 प्रकार की जांच

जिला अस्पताल बनाने से अस्पताल में अब 150 बैड के साथ 21 चिकित्सक होंगे। जिसमें चार वरिष्ठ विशेषज्ञ,सात कनिष्ठ विशेषज्ञ,दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी,सात चिकित्सा अधिकारी व एक दन्त चिकित्सा अधिकारी होंगे। 37 पद नर्सिंग स्टाफ के होंगे।

दो रेडियोग्राफर, चार लेब टेक्नीशियन, तीन क्लिनिकल अभिलेख सहायक के साथ कुल 97 का स्टाफ होगा। सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि पीपाड़ में पहले 34 प्रकार की जांच होती थी अब 50 से अधिक प्रकार की जांच होगी। ब्लड बैंक के साथ हर छोटी-मोटी मोटी सर्जरी पीपाड़ में ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने दूसरे घर को दिया तोहफा

विधायक हीराराम मेघवाल, चेयरमैन समुदेवी सांखला,उप चेयरमैन अफसाना भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान, नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी, पार्षद गण नरेंद्र सांघी, मोहनलाल मेघवाल, तारादेवी, मुफ़्जर ,गरिमा मूंदडा, कन्हैयालाल जांगिड, सविता दायमा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करवाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Approvals of Phalodi and Peepad District Hospital continue, 50 beds will increase in Phalodi and 100 beds in Pipar
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top