उदयपुर में बुधवार को 33 नए कोरोना रोगी मिले। इनमें 19 मरीज शहरी, 14 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। अब 355 एक्टिव बचे हैं, जिनमें से 159 होम आइसोलेट हैं। शेष 196 गंभीर विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार को उदयपुर के किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

इधर, इसी माह काेराेना वैक्सीन आने की संभावनाओं के बीच तैयारियाें काे परखने के लिए उदयपुर में 8 जनवरी को तीन चिकित्सा संस्थानों पर ड्राय रन हाेगा। पांच सदस्यीय मेडिकल जीबीएच एआईआईएमएस बेड़वास, जिला अस्पताल चांदपोल और सीएचसी नाई में ड्राई रन करेगी। इसके लिए के 25 हेल्थकेयर वर्कर्स का चुनाव भी कर लिया गया है। गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cai 33 new patients appeared, relief - no death, active 355
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top